श्रीलंका के चाय बागानों में तेंदुए का खौफ, पशुओं को बना रहा निवाला
कोलंबो। श्रीलंका के चाय बागानों के एक प्रमुख शहर और उसके आसपास के इलाकों में तेंदुए को खुलेआम घूमते देखकर लोग दहशत में हैं। यह जानकारी डेली मिरर समाचारपत्र ने बुधवार को दी। डेली मिरर के मुताबिक हट्टन शहर के पास रूवनपुरा और कुडागामा इलाकों में इन तेंदुओं को खुलआम घूमते हुए देखा गया है …
कोलंबो। श्रीलंका के चाय बागानों के एक प्रमुख शहर और उसके आसपास के इलाकों में तेंदुए को खुलेआम घूमते देखकर लोग दहशत में हैं। यह जानकारी डेली मिरर समाचारपत्र ने बुधवार को दी।
डेली मिरर के मुताबिक हट्टन शहर के पास रूवनपुरा और कुडागामा इलाकों में इन तेंदुओं को खुलआम घूमते हुए देखा गया है जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गांववालों का दावा है कि तेंदुए प्रायः जंगल से भटकते हुए अपने शिकार के लिए उनके इलाकों में चले आते हैं, जिनसे उन्हें इस जंगली जानवार के हमले का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उनके कुत्ते और मुर्गे गायब हो गए हैं और उन्हें संदेह है कि तेंदुआ ने उनका शिकार किया होगा।
ये भी पढ़ें:- 10 साल में बाद अपने मुल्क पहुंचीं नोबेल विजेता मलाला, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा
