रामनगर: बरसात से नुकसान को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग
रामनगर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में किसानों ने बीते दिनों भारी बरसात से धान की फसल को हुए नुकसान को प्राकृतिक आपदा घोषित कर तत्काल प्रति एकड़ पचास हजार रूपये की दर से मुआवजा देने की मांग की है। किसानों ने इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी रामनगर …
रामनगर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में किसानों ने बीते दिनों भारी बरसात से धान की फसल को हुए नुकसान को प्राकृतिक आपदा घोषित कर तत्काल प्रति एकड़ पचास हजार रूपये की दर से मुआवजा देने की मांग की है।
किसानों ने इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भेजा। किसानों का कहना है बरसाती पानी से धान की फसल लगभग तबाह हो गई है। इसकी वजह से किसानों को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। किसान के सामने बिजली पानी के बिल और बैंक का ऋण अदा करने का संकट पैदा हो गया है।
किसान को कुछ समय बाद रबी की फसल की तैयारी भी करनी है। इसके लिए उसे वित्तीय संसाधन जुटाने होंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नवजोत सिंह ग्रेवाल, पूरन शर्मा, जीपी ध्यानी, पम्मा तक्खर, बलदीप तक्खर, सुमित लोहनी, इमरान खान, राहुल वाल्मीकि, नारायण सिंह कंडारी, ललित उप्रेती, सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
