बहराइच: खेत से घर आ रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के ककरहा रेंज के उर्रा बाजार निवासी एक किसान गुरुवार रात को खेत की रखवाली करके वापस आ रहा था। तभी तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पहुंचे वन दरोगा ने घायल किसान को …

बहराइच। जिले के ककरहा रेंज के उर्रा बाजार निवासी एक किसान गुरुवार रात को खेत की रखवाली करके वापस आ रहा था। तभी तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पहुंचे वन दरोगा ने घायल किसान को आर्थिक सहायता दी।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के ग्राम उर्रा निवासी बैजनाथ कुशवाहा (55) गुरुवार को खेत की रखवाली करने गए थे। रात में खेत देखने के पास वह वापस आ रहे थे। तभी गांव निवासी एक ग्रामीण के बाग से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले से दहशत जदा किसान जमीन पर गिर गया। तेंदुआ ने पीठ और पेट पर हमला किया। इसके बाद फरार हो गया।

कुछ देर में अन्य किसान रास्ते से निकले। सभी ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर घायल किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर वन दरोगा आलोक मणि तिवारी और वाचड लोटन पहुंचे। वन दरोगा ने घायल किसान के पुत्र को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

यह भी पढ़ें:-अल्मोड़ा: बेटे को तेंदुए से बचाने को घायल हुए पिता, तेंदुए की तलाश में लगा वन विभाग

संबंधित समाचार