हल्द्वानी: करवाचौथ पर महिला पार्षद के साथ छेड़छाड़ करने पर चार पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। करवाचौथ की खरीदारी करने बाजार गई महिला पार्षद के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ और अभद्रता कर दी। पार्षद ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की है। पुलिस ने दो नामजद सहित कुल चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हल्द्वानी नगर निगम की एक पार्षद ने कोतवाली पुलिस को दी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। करवाचौथ की खरीदारी करने बाजार गई महिला पार्षद के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ और अभद्रता कर दी। पार्षद ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की है। पुलिस ने दो नामजद सहित कुल चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हल्द्वानी नगर निगम की एक पार्षद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर दी है। कहना है कि वह गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे पति के साथ धोबीघाट स्थित सुनार की दुकान में खरीदारी करने गई थी। इस बीच वहां मौजूद मोहित और अंकुश सहित दो अन्य ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की। इस दौरान युवकों ने उनके ऊपर फल भी मारे।
पीड़िता का कहना है कि युवकों ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसआई विजय मेहता ने बताया कि दो नामजद सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
