अल्मोड़ा: नाबालिग से यौन उत्पीड़न पर दिल्ली के प्रशानिक अधिकारी की जमानत खारीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। यौन उत्पीड़न के आरोपी दिल्ली सरकार में प्रशासनिक अधिकारी एवी प्रेमनाथ को जमानत खारीज हो गई है। विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने यह फैसला लिया है। बीते तीन अक्टूबर को पीड़िता ने गोविंदपुर राजस्व क्षेत्र में तहरीर दी थी। पीड़िता ने कहा कि इसी वर्ष 23 फरवरी को …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। यौन उत्पीड़न के आरोपी दिल्ली सरकार में प्रशासनिक अधिकारी एवी प्रेमनाथ को जमानत खारीज हो गई है। विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने यह फैसला लिया है।

बीते तीन अक्टूबर को पीड़िता ने गोविंदपुर राजस्व क्षेत्र में तहरीर दी थी। पीड़िता ने कहा कि इसी वर्ष 23 फरवरी को डांडा कांडा गांव में प्लीजेंट वैली फाउंडेशन एनजीओ और स्कूल संचालक एवी प्रेमनाथ निवासी 64 दिल्ली गवर्मेंट आफिसर्स फ्लाट ग्रेटर कैलाश पार्ट नई दिल्ली- 110048 हाल निवासी डाडाकांडा तहसील अल्मोड़ा ने पीड़िता को अपने दिल्ली सचिवालय कार्यालय में बुलवाया है।

 

संबंधित समाचार