हल्द्वानी: महिला पार्षद से छेड़छाड़ में चार युवकों पर मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार। करवाचौथ के मौके पर बाजार में खरीदारी करने गई महिला पार्षद से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पार्षद की तहरीर के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें दो नामजद हैं। नगर निगम की महिला पार्षद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है …
हल्द्वानी, अमृत विचार। करवाचौथ के मौके पर बाजार में खरीदारी करने गई महिला पार्षद से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पार्षद की तहरीर के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें दो नामजद हैं।
नगर निगम की महिला पार्षद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार सायं वह अपने पति के साथ धोबीघाट स्थित सुनार की दुकान में खरीदारी करने गई थी। इसी बीच वहां मौजूद अंकुश व मोहित तथा दो अन्य युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर चारों अभद्रता पर उतारू हो गये। पार्षद ने तहरीर में युवकों पर उनकी छवि खराब करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित चार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
