मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरादाबाद दौरा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुरादाबाद,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद पहुंचे गए हैं। सीएम योगी आज आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश की ओर से महात्मा नारायण स्वामी के 75वें निर्वाण दिवस पर दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार में तीन दिवसीय आर्यवीर महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह एक घंटे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं शहर में योग गुरु बाबा रामदेव …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद पहुंचे गए हैं। सीएम योगी आज आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश की ओर से महात्मा नारायण स्वामी के 75वें निर्वाण दिवस पर दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार में तीन दिवसीय आर्यवीर महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह एक घंटे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं शहर में योग गुरु बाबा रामदेव भी रहेंगे। दोनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने सब अच्छा दिखाने की कोशिश में अधिकारी
सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी की जाएगी निगरानी
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री और योग गुरु की सुरक्षा के लिए भदासना हवाई पट्टी, सर्किट हाउस और कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। इसके लिए चार एडिशन एसपी, 12 सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 100 एसआई और 700 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पीएसी के जवानों की दो कंपनी भी तैनात रहेंगी। महासम्मेलन स्थल पर पुलिस द्वारा निर्धारित गेट से ही लोगें को प्रवेश मिलेगा। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए दिन भागदौड़ करते रहे। वहीं कई जगह यातायात संभालने के लिए रात में भी बैरिकेडिंग की जाती रही। सर्किट हाउस के अंदर भी बांस-बल्ली लगाकर हेलीपेड को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।
घायल सिपाहियों से मुलाकात करेंगे सूबे के योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड में खनन माफियाओं से सीधी मुठभेड़ में घायल ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी समेत सभी पांच पुलिस कर्मियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल में जाकर मिल सकते हैं। अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चौकस है।
3:05 बजे अलीगढ़ रवाना होंगे सीएम योगी
नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी वीआईपी ज्योति सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आर्यवीर महासम्मेलन में दोपहर दो से तीन बजे तक उपस्थित रहेंगे। यहां से सर्किट हाउस लौटकर वह 3:05 बजे अलीगढ़ रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: काश! गड्ढों पर पड़ जाए मुख्यमंत्री की नजर
