रायबरेली: एमसीएफ में मनाई गई दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि
रायबरेली, अमृत विचार। लालगंज के मार्डन रेल कोच फैक्ट्री में शनिवार को एमसीएफ मजदूर संघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि एमसीएफ मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धाजंलि दी। उपस्थित लोगों को सम्बोधित …
रायबरेली, अमृत विचार। लालगंज के मार्डन रेल कोच फैक्ट्री में शनिवार को एमसीएफ मजदूर संघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि एमसीएफ मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धाजंलि दी। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने ठेगडी के जीवन पर प्रकाश डाला।
संघ के मन्त्री सुशील गुप्ता ने कहा कि ठेंगड़ी ने 23 जुलाई 1955 को बीएमएस की स्थापना की थी और वर्षो पुराना संघ आज भी सबसे बेहतर है। कार्यक्रम में अम्बुज सिंह, रामबरन वर्मा, उमाशंकर शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, राजेन्द्र यादव, राकेश कुमार, संघ के युवा पदाधिकारी रजनीश कौशल, अरुण पाल, विकाश मिश्रा, अनिमेष त्रिपाठी, रामसरन अग्रहरि, कुणाल रोशन, गिरिराज सैनी, अकबाल बहादुर, अवधेश कुशवाहा,।ओमप्रकाश, बलवंत यादव, जितेंद्र चंदेल, मनोज सोना, लाल बिहारी चौहान, अखिलेश प्रजापति, चंदन गुप्ता, रामकरन आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- ‘पीएम मोदी डुप्लीकेट OBC और बहुरुपिया’, JDU अध्यक्ष के बयान से मचा सियासी घमासान
