शौर्य उत्सव : बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को उभारने की पहल
अमृत विचार, हमीरपुर। बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से शहर के पुलिस परेड मैदान में सात दिवसीय शौर्य उत्सव का आगाज शनिवार रात हो गया। सुनील नाहर इंटरट्रेनमेंट की ओर आयोजित शौर्य उत्सव कार्यक्रम का डीएम एसपी सहित चेयरमैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। देर शाम आल्हा गायन सहित अन्य बुंदेलखंडी प्रतिभाओं …
अमृत विचार, हमीरपुर। बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से शहर के पुलिस परेड मैदान में सात दिवसीय शौर्य उत्सव का आगाज शनिवार रात हो गया। सुनील नाहर इंटरट्रेनमेंट की ओर आयोजित शौर्य उत्सव कार्यक्रम का डीएम एसपी सहित चेयरमैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। देर शाम आल्हा गायन सहित अन्य बुंदेलखंडी प्रतिभाओं की प्रस्तुति हुई।
वीरभूमि हमीरपुर पुलिस परेड मैदान में बुंदेलखंड शौर्य उत्सव 2022 के प्रथम दिन दीप प्रज्वलन समारोह में जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण, पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राजपूत एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल परिवार, आयोजन आरके ग्रुप के प्रायोजक आलोक ओमर, बुंदेलखंड रक्तदान समिति एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ नव रस ग्रुप के नेशनल कलाकारों ने आल्हा गायन शैली का मंचन कर किया। इसके पश्चात रसिक इंटरनेशनल ग्रुप के कलाकारों ने रंगारंग धार्मिक प्रस्तुतियां पेश कीं। लाइंड स्टार एकेडमी के बच्चों ने आर्केस्ट्रा के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
यह भी पढ़ें:- ग्रामोदय विवि ने मनाया हिंदी में ज्ञान का प्रकाशोत्सव
