बाराबंकी: हैदरगढ़ में ट्रेनों के ठहराव के लिए शुरू हुआ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़, बाराबंकी। हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव अब एक मुद्दा बन गया है। ट्रेनों का ठहराव न होने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसान हैदर गढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं। …

हैदरगढ़, बाराबंकी। हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव अब एक मुद्दा बन गया है। ट्रेनों का ठहराव न होने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसान हैदर गढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी काफी प्रयास किए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय तावादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया। इस दौरान किसानों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देकर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की तथा कहा कि जब तक ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया जाता तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों ने रेल प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़े:-अयोध्या: लखीमपुर खीरी कांड की बरसी पर भाकियू नेताओं ने दिया धरना

संबंधित समाचार