बरेली: संक्रमण फैलने के डर से कॉलोनियों में बनाए अवैध गेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे हर कोई बेहद डर गया है। कहीं उनकी कॉलोनी में संक्रमण न फैल जाए, इसके मद्देनजर कई कॉलोनियों में लोगों ने अवैध गेट बनवा दिए। इससे रास्ते बंद हो गए। गेट लगने से लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए लंबा …

बरेली,अमृत विचार। शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे हर कोई बेहद डर गया है। कहीं उनकी कॉलोनी में संक्रमण न फैल जाए, इसके मद्देनजर कई कॉलोनियों में लोगों ने अवैध गेट बनवा दिए। इससे रास्ते बंद हो गए। गेट लगने से लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए लंबा रास्ता तय करने के साथ दिक्कतें भी झेलनी पड़ रही हैं।

स्टेडियम रोड की आशापुरम कॉलोनी और सेंट्रल एस्टेट कॉलोनी के मुख्य निकासी मार्ग पर लोगों ने मनमर्जी से प्राइवेट गेट लगवा दिए। इससे लोग परेशान हैं। कॉलोनी वालों ने गेट लगवाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की अनुमति भी नहीं ली और मनमर्जी से सड़कों पर प्राइवेट गेट लगाकर आम नागरिकों के लिए रास्ते को प्रतिबंधित कर दिया। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत मेयर उमेश गौतम से की है। मेयर ने कॉलोनियों का निरीक्षण कर सही स्थिति परखने के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार