सुशांत को याद कर भावुक हुईं एकता कपूर, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जानी-मानी फिल्मकार एकता कपूर, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हो गई। सुशांत के निधन के एक महीने पूरे हो गए हैं। एकता कपूर ने सुशांत के निधन के एक महीने पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। एकता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर किया है। एकता कपूर …

मुंबई। जानी-मानी फिल्मकार एकता कपूर, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हो गई। सुशांत के निधन के एक महीने पूरे हो गए हैं। एकता कपूर ने सुशांत के निधन के एक महीने पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

एकता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर किया है। एकता कपूर ने सुशांत के साथ अपनी तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया और लिखा, “भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे सुशी। हम हमेशा मुस्कराएंगे और जब भी आसमान में शूटिंग स्टार देखेंगे तो विश मांगेंगे क्योंकि मैं जानती हूं कि वो शूटिंग स्टार तुम ही हो। हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी।”

उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत को टीवी की दुनिया में एकता कपूर ने ब्रेक दिया था। सुशांत ने एकता के टीवी शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ से शुरुआत की थी। इसमें उनका छोटा सा रोल था। इसके बाद सुशांत को ‘पवित्र रिश्ता’ में लीड रोल मिला था और इस शो के साथ ही सुशांत काफी लोकप्रिय हो गए थे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज