रुद्रपुर: पूर्व विधायक के पैर छूना तीन पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत दिनों किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का केक कटवाने और वर्दी पहन कर पैर छूना तीन पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया है। पुलिस कर्मियों के पैर छूने की वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी ने गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया और मामले की जांच …

रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत दिनों किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का केक कटवाने और वर्दी पहन कर पैर छूना तीन पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया है। पुलिस कर्मियों के पैर छूने की वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी ने गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बताते चलें कि सोमवार की शाम को किच्छा कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव चौधरी, सिपाही राजेश गिरि और सिपाही आनंद नेगी का वर्दी में किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पैर छूते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पुलिस कर्मियों को 22 सेकंड की वीडियो में तीनों पुलिसकर्मी वर्दी में उनके पैर छूकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूर्व विधायक के किच्छा शुक्ला के आवास विकास कॉलोनी में स्थित आवास पर 13 अक्टूबर को शूट किया गया था। पुलिसकर्मियों की वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में जहां आलोचनाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। मंगलवार को वीडियो की जानकारी मिलते ही डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए प्रशासनिक आधार पर तीनों पुलिस कर्मियों का पिथौरागढ़ तबादला कर दिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता