गोरखपुर: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन यानी आज बुधवार को गोरखनाथ मंदिर परिसार में स्थित दिग्विजयनाथ सभागार में जनता दर्शन लगाया। इस दौरान सीएम योगी फरियादियों के पास पहुंचकर उनकी फरियाद सुनी और उसके निस्तारण का अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिया निर्देश। #UPCM @myogiadityanath ने जनपद गोरखपुर में आयोजित जनता …

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन यानी आज बुधवार को गोरखनाथ मंदिर परिसार में स्थित दिग्विजयनाथ सभागार में जनता दर्शन लगाया। इस दौरान सीएम योगी फरियादियों के पास पहुंचकर उनकी फरियाद सुनी और उसके निस्तारण का अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिया निर्देश।

इससे पहले सीएम योगी सुबह तड़के अपने आवास से निकल कर हमेश की तरह सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

यह भी पढ़े:-मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज संगम में होंगी विसर्जित, बेटे अखिलेश परिवार के साथ पहुंचेंगे प्रयागराज

संबंधित समाचार