ऋषिकेष: बाउंड्री वॉल बनाने के चलते एक बाबा ने दूसरे बाबा की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेष, अमृत विचार। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में एक बाबा ने आपसी रंजिस के चलते दूसरे बाबा को मौत के घाट दिया। मामला कोई बड़ा नहीं था, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक छोटी की बाउंड्री वॉल के चलते दोनों में विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर जानलेवा वार करने …

ऋषिकेष, अमृत विचार। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में एक बाबा ने आपसी रंजिस के चलते दूसरे बाबा को मौत के घाट दिया। मामला कोई बड़ा नहीं था, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक छोटी की बाउंड्री वॉल के चलते दोनों में विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर जानलेवा वार करने शुरू कर दिए। हाथापाई में एक बाबा की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी बाबा फरार हो गया।

बुधवार को विवाद के चलते एक बाबा ने दूसरे बाबा पर पहले लाठी से फिर फावड़े से वार किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मृतक बाबा का नाम रामानन्द सरस्वती (55) है। आरोपी बाबा अभी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

संबंधित समाचार