नैनीताल: नगर पालिका को अपनी दुकानों और संपत्ति के बारे में ही नहीं पता…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नगर पालिका द्वारा शहर की दुकानों के सर्किल रेट बढ़ाने के फैसले के 6 माह बाद भी अब तक किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं कर पाई है। जिससे नगरपालिका के सामने वित्तीय संकट मंडरा रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा …

नैनीताल, अमृत विचार। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नगर पालिका द्वारा शहर की दुकानों के सर्किल रेट बढ़ाने के फैसले के 6 माह बाद भी अब तक किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं कर पाई है। जिससे नगरपालिका के सामने वित्तीय संकट मंडरा रहा है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि उनके पास शहर की दुकानों के स्पष्ट जानकारी व आंकड़े नहीं होने के चलते अब तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। जल्द ही पालिका शहर की दुकानों की पैमाइश कर दुकानों के बाजार भाव के आधार पर सर्किल रेट निर्धारित करेगी। इससे आने वाले समय में नगरपालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि नैनीताल में करीब 550 दुकानें नगर पालिका की हैं। जिन दुकानदारों से न्यूनतम तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराया लिया जाएगा। जिससे नगर पालिका को प्रतिमाह एक करोड़ 80 लाख रुपए की आमदनी होगी। जिससे पालिका के कर्मियों को वेतन देने समेत अन्य खर्च चलाने में मदद मिलेगी।

नगर पालिका में अमीन की कमी के चलते अब तक दुकानों और पालिका की संपत्ति की पैमाइश नहीं हो सकी है। इसके चलते दुकानों की नाप जोख का काम लंबित है। जल्द ही पालिका की संपत्ति और दुकानों का जाटा एकत्र किया जा रहा है जिसके बाद दुकान के किराए में वृद्धि की जाएगी।
– अशोक कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल।

संबंधित समाचार