लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज बना जूनियर वॉलीबाल का चैम्पियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। खेल निदेशालय व वॉलीबाल संघ उप्र के समन्वय से डॉ.भीमराव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में चल रही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को हराकर चैम्पियन बन …

अमृत विचार, अयोध्या। खेल निदेशालय व वॉलीबाल संघ उप्र के समन्वय से डॉ.भीमराव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में चल रही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को हराकर चैम्पियन बन गयी।
प्रदेश स्तरीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ का मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच हुआ। इस मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को तीन सेटों में 25-21, 25-14 व 25-22 से हराकर प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता के खिताब को अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि रहे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मो.इशरत अली द्वारा विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया गया। वहीं क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अयोध्या चंचल मिश्रा ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के आयोजन का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्रीड़ा विभाग के अधिकारी व खेलप्रेमी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार