अमेरिकी उपराष्ट्रपति पर चढ़ा दिवाली का खुमार, बोली- ये त्योहार ‘सार्वभौमिक अवधारणा…’
वाशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को कहा कि दिवाली एक सार्वभौमिक अवधारणा है जो संस्कृतियों के बीच मेल मिलाप को प्रस्तुत करती है। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर विभिन्न भारतीय-अमेरिकियों के लिए आयोजित दिवाली समारोह में यह बात कही। उपराष्ट्रपति के सरकारी आवास ‘नेवल ऑब्जरवेटरी’ को रोशनी और मिट्टी के दियों को …
वाशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को कहा कि दिवाली एक सार्वभौमिक अवधारणा है जो संस्कृतियों के बीच मेल मिलाप को प्रस्तुत करती है। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर विभिन्न भारतीय-अमेरिकियों के लिए आयोजित दिवाली समारोह में यह बात कही। उपराष्ट्रपति के सरकारी आवास ‘नेवल ऑब्जरवेटरी’ को रोशनी और मिट्टी के दियों को से सजाया गया था जबकि मेहमानों को ‘पानी पूरी’ से लेकर पारंपरिक मिठाइयों समेत कई तरह के भारतीय व्यंजन परोसे गए।
समारोह में शामिल हुए समुदाय के नेताओं ने यह जानकारी दी। हैरिस ने सौ से अधिक भारतीय-अमेरिकियों की मौजूदगी में कहा कि दिवाली एक सार्वभौमिक अवधारणा है जो संस्कृतियों के बीच मेल मिलाप को प्रस्तुत करती है। यह अंधेरे पर प्रकाश के महत्व को दर्शाती है और अंधकारमय पलों में रोशनी बिखरेती है।
#KamalaHarris @VP @KamalaHarris #Diwali pic.twitter.com/tiPWNBgJD6
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 22, 2022
उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति के रूप में मेरा मानना है कि हम अपने देश और दुनिया की बड़ी चुनौतियों से मुंह नहीं फेर सकते; दिवाली वह त्योहार है, जो हमें अंधकारमय पलों में प्रकाश का महत्व बताता है। चेन्नई में बीते बचपन के दौरान अपने नाना-नानी के साथ दिवाली का जश्न मनाने के दिनों को याद करते हुए हैरिस ने कहा कि दिवाली एक परंपरा है। उन्होंने कहा, “यह संस्कृति है।
यह एक सदियों पुरानी अवधारणा है, जो संस्कृतियों और समुदायों के मेल मिलाप को पेश करती है।” समारोह में सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति, राष्ट्रपति की विशेष सलाहकार नीरा टंडन और बाइडन के भाषण लेखक विनय रेड्डी समेत बाइडन-हैरिस प्रशासन के कई भारतीय अमेरिकी सदस्यों ने शिरकत की। भारत में अमेरिका के राजदूत रहे रिच वर्मा ने भी समारोह में शरीक हुए।
ये भी पढ़ें:- दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री गिरफ्तार, हत्या मामले में गलत जानकारी देने का लगा आरोप
