हल्द्वानी: छठ पूजा की तैयारियों पर की चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। छठ पूजा स्थल समिति ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस मौके पर छठ पूजा की रूपरेखा तय हुई शनिवार को रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल में पूजा को लेकर एक बैठक हुई। अध्यक्ष कृष्णा साह ने कहा कि 28 अक्टूबर को नहाए-खाए व्रत, 29 अक्टूबर को खरना मीठी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। छठ पूजा स्थल समिति ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस मौके पर छठ पूजा की रूपरेखा तय हुई शनिवार को रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल में पूजा को लेकर एक बैठक हुई। अध्यक्ष कृष्णा साह ने कहा कि 28 अक्टूबर को नहाए-खाए व्रत, 29 अक्टूबर को खरना मीठी खीर, 30 अक्टूबर की शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 31 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य का अर्घ्य देकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

इस पूजा स्थल में आसपास के भी लोग छठ पूजा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि छठ पूजा से पूर्व घाट, पूजा स्थलों पर साफ-सफाई व अन्य इंतजाम किए जाएंगे। घाटों पर रंगाई पुताई होगी। इस दौरान शंकर भगत, वीरू पंडित, जसवंत सिंह, ओम प्रकाश, जयप्रकाश, कपिल भगत, ईश्वर सिंह, कश्मीरा सहानी, राम, मनोज कुमार व हरेन्द्र साह आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार