रुद्रपुर: त्रिकोणीय सीरीज के लिए उत्तराखंड की दिव्यांग स्टैंडिंग क्रिकेट टीम का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। टी-20 गोल्ड कप त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज मैचों के लिए उत्तराखंड की (दिव्यांग) स्टैंडिंग के लिए टीम का चयन हुआ। दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन, उत्तराखंड के कोच गिरीश पटवाल ने बताया कि चयनित टीम 29 से 30 अक्टूबर 2022 तक छिद्दरवाला, देहरादून के आयुष क्रिकेट अकादमी में त्रिकोणीय मुकाबले में भाग लेगी। जिसमें उत्तराखंड …

रुद्रपुर, अमृत विचार। टी-20 गोल्ड कप त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज मैचों के लिए उत्तराखंड की (दिव्यांग) स्टैंडिंग के लिए टीम का चयन हुआ। दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन, उत्तराखंड के कोच गिरीश पटवाल ने बताया कि चयनित टीम 29 से 30 अक्टूबर 2022 तक छिद्दरवाला, देहरादून के आयुष क्रिकेट अकादमी में त्रिकोणीय मुकाबले में भाग लेगी।

जिसमें उत्तराखंड के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीम भी प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि इस बार कुछ नये चेहरों को भी टीम में जगह दी गई है। चयनित टीम में परमिल चौधरी कप्तान, मनोज कुमार राठौर उपकप्तान और दीपक कुमार व नरेश सकलानी विकेट कीपर की भूमिका निभाएंगे।

इसके अलावा टीम में नीरज मौर्या, अक्षत बलियान, अतुल गोस्वामी, ज्योति कुमार, निखिल मेहरा, विनोद कैड़ा, हरप्रीत, किशन कोरंगा, संतोष अधिकारी, विकास, कवींद्र दानु, रोहताश कुमार व निर्मल गोस्वामी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्टैंड बाई में दलीप, कुंदन आर्य, अनिल कुमार, ऋषि कुमार, अरविंद और स्लीमुद्दीन को रखा गया है।

संबंधित समाचार