यूपी में डेंगू संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में :ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि डेंगू को लेकर भयभीत होने की जरूरत नही है। प्रदेश में डेंगू संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रदेश में अब तक 4801 डेंगू के मरीज सूचित हुए हैं, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 17729 केस दर्ज हो चुके थे। कहा कि सभी सरकारी …

लखनऊ, अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि डेंगू को लेकर भयभीत होने की जरूरत नही है। प्रदेश में डेंगू संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रदेश में अब तक 4801 डेंगू के मरीज सूचित हुए हैं, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 17729 केस दर्ज हो चुके थे। कहा कि सभी सरकारी चिकित्सालयों में डेंगू के उपचार हेतु पर्याप्त दवाइयां, बेड एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं।

उपमुख्यमंत्री शनिवार को विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण एवं रोकथाम की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों में 5 से 10 बेड, जिला अस्पतालों में 10 से 30 बेड डेंगू रोगियों हेतु आरक्षित किये गये हैं। साथ ही बड़े जनपदों तथा मेडिकल कालेजों में भी अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है।

डेंगू मरीजों के उपचार हेतु सभी चिकित्सालयों में आवश्यक दवाइयां, एलिजा विधि द्वारा डेंगू जांच की सुविधा और सभी जनपदों में रक्त तथा रक्त उत्पादों की पर्याप्त व्यवस्था है। बैठक में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रवीन्द्र कुमार, महानिदेशक एनएचएम अपर्णा उपाध्याय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-बरेली: कंदील की परंपरा को आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी में रुझान कम

संबंधित समाचार