सुल्तानपुर: पिता-पुत्र पर महिला ने दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कादीपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने गांव के पिता पुत्र के विरुद्ध छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार तीन दिन पूर्व गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्र रात लगभग एक बजे मेरे दरवाजे पर स्थित जमीन पर जबरन मिट्टी डाल रहे …

कादीपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने गांव के पिता पुत्र के विरुद्ध छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार तीन दिन पूर्व गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्र रात लगभग एक बजे मेरे दरवाजे पर स्थित जमीन पर जबरन मिट्टी डाल रहे थे।

आवाज सुनकर जब मैं घर के बाहर निकली तो दोनों ने मुझे खदेड़ लिया। मैं अपने घर में घुस गई। मेरे घर में घुसकर पिता-पुत्र ने मेरा हाथ खींच लिया और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए कहां कि मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा। खींचा तानी में मेरी साड़ी फट गई और हाथ की चूड़ियां टूट गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र के विरुद्ध छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-बांदा: रंगोली सजाकर छात्र-छात्राओं ने मनाया दीपोत्सव पर्व

संबंधित समाचार