देहरादून: लोक सेवा आयोग की ओर से इस दिन जारी होंगे नोटिफिकेशन, यहां डाउनलोड करें सिलेबस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जल्द ही समूह-ग की भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए सिलेबस वेबसाइट में डाउनलोड हो चुके हैं। आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही दो भर्तियों के सिलेबस अपलोड कर दिए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने पहले पटवारी-लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जल्द ही समूह-ग की भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए सिलेबस वेबसाइट में डाउनलोड हो चुके हैं। आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही दो भर्तियों के सिलेबस अपलोड कर दिए हैं।

राज्य लोक सेवा आयोग ने पहले पटवारी-लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। दोनों ही भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन भर्तियों के आयोग ने सिलेबस भी जारी कर दिए हैं।

आयोग के होम पेज पर बाईं ओर कैंडिडेट्स कॉर्नर दिया गया है। इसके भीतर सिलेबस का लिंक है। यहां दोनों भर्तियों के सिलेबस के लिंक मिलेंगे। इन पर क्लिक करने पर सिलेबस डाउनलोड हो जाएंगे। राज्य लोक सेवा आयोग अपने कैलेंडर के हिसाब से अगली भर्ती सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के 891 पदों के लिए निकालेगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग 28 अक्टूबर को जारी करेगा। भर्ती के लिए अगले साल 12 फरवरी को परीक्षा प्रस्तावित है।

संबंधित समाचार