रुद्रपुर: पति सहित ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ग्राम लखमुपर थाना भोजीपुर, जिला बरेली, यूपी निवासी भगवान दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 मई 2022 को उसकी छोटी बहन मीरा का राकेश निवासी राजा कालोनी, ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर से विवाह हुआ था। जिसमें उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि जिस …

रुद्रपुर, अमृत विचार। ग्राम लखमुपर थाना भोजीपुर, जिला बरेली, यूपी निवासी भगवान दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 मई 2022 को उसकी छोटी बहन मीरा का राकेश निवासी राजा कालोनी, ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर से विवाह हुआ था। जिसमें उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था।

आरोप है कि जिस दिन विवाह समारोह था उस दिन पति राकेश, भाई रामवीर, ससुर विवाह में कम दान दहेज दिये जाने को लेकर समारोह में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और विवाह न करने की धमकी देते हुए वापस जाने लगे। बाद में विवाह में आए रिश्तेदारों के समझाने बुझाने पर वह विवाह के लिए राजी हो गए और विवाह के उपरांत अगले दिन जब बहन ससुराल पहुंची तो उसे राकेश व अन्य ससुराली मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर को उसके पति व ससुरालियों ने मिलकर उसकी बहन मीरा की दहेज न देने पर गला दबाकर हत्या कर दी। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। जिसको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच भी की जा रही है।

संबंधित समाचार