बरेली: 21 स्थानों पर मिला जानलेवा डेंगू का लार्वा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने गठित की टीमें
बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू का प्रकोप है। ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या अधिक है, लेकिन शहर में भी स्थिति गंभीर हो सकती है। दरअसल, शहर में 21 स्थानों पर जानलेवा डेंगू का लार्वा मिला है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मची हुई है। हालांकि, इन स्थानों पर सघन फॉगिंग अभियान चलाया …
बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू का प्रकोप है। ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या अधिक है, लेकिन शहर में भी स्थिति गंभीर हो सकती है। दरअसल, शहर में 21 स्थानों पर जानलेवा डेंगू का लार्वा मिला है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मची हुई है। हालांकि, इन स्थानों पर सघन फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने जिन घरों में लार्वा मिला है, इसके आसपास के घरों में भी सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: इज्जतनगर में युवक की दबंगई, महिला समेत परिवार को पीटा, वीडियो वायरल
शहर के इज्जतनगर, स्वालेनगर, जाटवपुरा, हारुनगला, ग्रीन पार्क, फैज नगर, पुराना शहर, सिविल लाइंस, जगतपुर, पीरबहोड़ा, मढ़ीनाथ, सीबीगंज, नंदोसी, बानखाना में कई घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। जिला मलेरिया विभाग ने यह रिपोर्ट नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दी है। इन स्थानों पर डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स यानी डीबीसी की टीमों को निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं फॉगिंग भी लगातार कराई जाएगी।
डेंगू-मलेरिया वार्ड फुल, दो मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया
डेंगू के साथ मलेरिया भी फैल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में संदिग्ध बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लगातार मरीजों में डेंगू व मलेरिया की पुष्टि हो रही है। इन मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल के हार्ट वार्ड में डेंगू-मलेरिया वार्ड बनाया गया है। यहां कुल 15 बेड हैं, जिसमें आठ बेड डेंगू व अन्य मलेरिया मरीजों के लिए हैं। वर्तमान में यह वार्ड फुल हो गया है। गुरुवार को जिला अस्पताल में एनएस-1 कार्ड से पॉजिटिव मिले दो मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया। मरीजों ने मामले की शिकायत एडीएसआईसी डा. मेघ सिंह से की।
ये भी पढ़ें- बरेली: महिला स्टाफ मनाने गईं भाई दूज, ओपीडी में मरीज हुए परेशान
