रुद्रपुर: पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध करने पर पति को बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिवनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दीवाली की रात …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध करने पर पति को बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शिवनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दीवाली की रात करीब 9 बजे वह अपने पति के साथ पास में ही पैदल आजादनगर स्थित मायके जा रही थी। रास्ते में रितिक, शिवम उर्फ अल्लू और अन्य पांच लोग मिल गये। आरोप है कि वह सभी महिला से अभ्रद भाषा का प्रयोग कर छेड़कानी करने लगे। पति ने विरोध किया तो पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि आरोपियों ने पटाखा छोड़ने वाले सरिया से उसके पति पर हमला कर दिया, जिससे उनको गंभीर चोटें आईं। जब बीच-बचाव को आई तो उन लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसे भी चोट लग गई। शोर होने पर लोगों के एकत्र हो गए और आरोपी धमकी देकर भाग गये। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर अनुसार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार