तैमूर के पिता का किरदार निभाना चाहते हैं रणवीर सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मों में सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के पिता का किरदार निभाना चाहते हैं। रणवीर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें करण जौहर, रणवीर से पूछते हैं कि वह तीनों खान में से किसके पिता का रोल करना चाहेंगे। इस पर वह कहते हैं कि …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मों में सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के पिता का किरदार निभाना चाहते हैं। रणवीर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें करण जौहर, रणवीर से पूछते हैं कि वह तीनों खान में से किसके पिता का रोल करना चाहेंगे। इस पर वह कहते हैं कि क्या वह किसी और खान का नाम चुन सकते हैं। करण के हां बोलने पर रणवीर ,तैमूर अली खान का नाम लेते हैं।

रणवीर सिंह कहते हैं कि सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जब फिल्मों में ऐक्टिंग करेंगे तो वह उनके पिता का रोल करना चाहंगे। वह तैमूर के फिल्मों में डेब्यू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ’83’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ’83 ‘ में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

संबंधित समाचार