नैनीताल: अब सॉलिड वेस्ट से सम्बंधित शिकायतें इस e-mail पर दें…
नैनीताल, अमृत विचार। जिले में ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन हेतु ईमेल आईडी [email protected] गठित की गई है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आम जनता से अपील की है कि वह सॉलिड वेस्ट से संबंधित शिकायतों को उक्त आईडी में दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनपद को स्वच्छ बनाए जा सके। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता …
नैनीताल, अमृत विचार। जिले में ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन हेतु ईमेल आईडी [email protected] गठित की गई है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आम जनता से अपील की है कि वह सॉलिड वेस्ट से संबंधित शिकायतों को उक्त आईडी में दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनपद को स्वच्छ बनाए जा सके।
उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के सहयोग से हम सरोवर नगरी व उसके क्षेत्र को स्वच्छ रख सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने जनपद के संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से उक्त ईमेल आईडी में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
