राह सुगम: चार माह बाद चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू
अमृत विचार, इटावा। चार माह बाद उदी चंबल पुल से सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन शनिवार से चालू कर दिया गया है। उदी चंबल पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जिला प्रशासन ने 27 जून से सभी प्रकार के भारी वाहन एवं 18 सितंबर से सभी प्रकार के हल्के वाहनों के आवागमन पर …
अमृत विचार, इटावा। चार माह बाद उदी चंबल पुल से सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन शनिवार से चालू कर दिया गया है। उदी चंबल पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जिला प्रशासन ने 27 जून से सभी प्रकार के भारी वाहन एवं 18 सितंबर से सभी प्रकार के हल्के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी।
22 अक्टूबर को मरंमत कार्य पूरा होने के बाद 23 अक्टूबर से सभी प्रकार के हल्के वाहनों का आवागमन चालू कर दिया गया था। पुल की रेलिंग पर रंगाई पुताई को लेकर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित था। शनिवार की दोपहर बाद जिलाधिकारी के आदेश पर हाईट गेज लगे ऐंगल को हटाकर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पुनः चालू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- बरेली: बिजली के ट्रांसफार्मर में आग से मची अफरा तफरी
