जलशक्ति मंत्री के स्वागत में उमड़े भाजपा नेता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, तिर्वा/ कन्नौज। एक्सप्रेसवे से गुजर रहे प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री का सांसद समेत कई भाजपा नेताओं ने पहुंचकर फूलमालाओं से स्वागत किया। मंत्री ने पदाधिकारियों से जिले की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शनिवार को प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को तिर्वा-ठठिया क्षेत्र के नहर बम्बों की साफ सफाई …

अमृत विचार, तिर्वा/ कन्नौज। एक्सप्रेसवे से गुजर रहे प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री का सांसद समेत कई भाजपा नेताओं ने पहुंचकर फूलमालाओं से स्वागत किया। मंत्री ने पदाधिकारियों से जिले की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

शनिवार को प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को तिर्वा-ठठिया क्षेत्र के नहर बम्बों की साफ सफाई का निरीक्षण करना था। प्रशासन ने निरीक्षण के लिए सभी तैयारियों को पूर्ण कर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था लगा दी। अचानक निरीक्षण का कार्यक्रम निरस्त हो गया।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ से उनके मथुरा जाने की खबर लगते ही फगुहा कट पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने काफिला रोककर फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आम जन को सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने का काम करें। प्रत्येक व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें। भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर सांसद सुब्रत पाठक, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, आकाश गुप्ता, सूरज, घनश्याम, समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: चौपाल से पूर्व ग्रामवासियों ने लल्लू सिंह का किया स्वागत, सांसद ने योजनाओं का किया बखान

संबंधित समाचार