दिनेशपुर: चोरी की दो बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
दिनेशपुर, अमृत विचार। पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बताते चलें कि ग्राम- कन्टोपा, जाफरपुर निवासी सर्वेश कुमार ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात …
दिनेशपुर, अमृत विचार। पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बताते चलें कि ग्राम- कन्टोपा, जाफरपुर निवासी सर्वेश कुमार ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक दीपा अधिकारी को सौंपी थी।
शनिवार को थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गदरपुर मार्ग पर ग्राम-रामबाग के निकट पुल के पास बाइक लेकर एक युवक को देखा। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम घेराबंदी कर युवक को धर दबोचा। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम विक्रम पाइक निवासी-हरदासपुर थाना -दिनेशपुर बताया। कहा कि उसने ग्राम- दुर्गापुर, थाना दिनेशपुर निवासी मलकीत सिंह के साथ मिलकर दो बाइक चोरों की हैं। पुलिस टीम ने उसकी निशादेही पर दूसरी बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपा अधिकारी, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कुलदीप शाह थे।
