बहराइच: छह वर्षीया बलिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीया बालिका के साथ किशोर ने रविवार रात दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर के दो मित्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी अपने मामा के यहां रह रहा है। कोतवाली …

बहराइच। जिले के कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीया बालिका के साथ किशोर ने रविवार रात दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर के दो मित्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी अपने मामा के यहां रह रहा है।

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका के साथ रविवार रात को घर के पास खड़ी थी। रात आठ बजे अपने मामा के यहां रह रहे 15 वर्षीय किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। बालिका रोते हुए घर पहुंची। उसने आपबीती बताई। इस पर पिता ने कोतवाली में सूचना दी।

जानकारी मिलने पर कोतवाल शशि कुमार राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बयान दर्ज किया। इसके बाद बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर भेजवाया। आरोपी के फरार होने की जानकारी पर पुलिस ने उसके मित्रों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आरोपी किशोर को पकड़ा जाएगा। उधर दुष्कर्म के बाद बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: नाबालिग को नशा देकर किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता