लखनऊ: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने मासूम बच्चों के सामने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। बीती रात हुई इस घटना के चलते क्षेत्र में सनसनी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। हालांकि पुलिस को …

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने मासूम बच्चों के सामने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। बीती रात हुई इस घटना के चलते क्षेत्र में सनसनी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। हालांकि पुलिस को सूचना युवक की सुसाइड की मिली थी, लेकिन पुलिस को जब मृतक बच्चों ने दास्तान बताई तो वह भी हैरान रह गई।

पुलिस के मुताबिक मोहनलाल गंज थाना छेत्र के धनवारा गांव में सूचना मिली कि यहाँ रहने वाले प्रदीप ने फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे से बात की तो घटना कुछ और ही निकली। पुलिस का पता चला की प्रदीप की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने की है। पत्नी का नाम ज्योति है। बताया जा रहा है कि ज्योति का रंगोली नाम के युवक से अफेयर था।

बेटे आर्यन ने बताई पुलिस को ये घटना
पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो मृतक के 10 वर्षीय बेटे आर्यन से बात करने का प्रयास किया तो वह एक पुलिसकर्मी को लिपट कर रोने लगा, और पूरी दास्तान सुना दी। आर्यन ने मां ज्योति के प्रेमी रंगोली का नाम लेते हुए बताया की दोनों अक्सर घर में आपत्तिजनक स्थिति में रहते थे जिसका पापा बहुत विरोध करते थे।

बीती रात भी मां से मिलने के लिए रंगोली आया था जिसके बाद कहा सुनी हो गई तो प्रेमी रंगोली और मां ज्योति ने मिलकर पहले पिता जी को जमकर पीटा और बाद में फंदे से लटका दिया। हलाकि पुलिस ने मामले की गहन जाँच शुरू की है। पुलिस को पड़ोसियों से पता चला है की रंगोली घर पर अक्सर आता जाता था, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बदायूं: घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार