काशीपुर: कोर्ट के आदेश पर पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस नहीं लेने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजय नगर नई बस्ती निवासी गुलशन जहां ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 3 मार्च 2017 में मोहल्ला अफगानान शेरकोट …

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस नहीं लेने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजय नगर नई बस्ती निवासी गुलशन जहां ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 3 मार्च 2017 में मोहल्ला अफगानान शेरकोट बिजनौर यूपी निवासी एक युवक से मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ।

निकाह के बाद उसका ससुराल वाले उससे दहेज में दो लाख रुपये नकद व एक कार की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज कराया तथा परिवार न्यायालय द्वारा खर्चे का केस उसके हक में किया गया।

5 जुलाई 2022 को न्यायालय के बहार उसके पति ने गाली-गलौज कर जान से मारने, मुकदमे वापस नहीं लेने पर तलाक की धमकी दी। इंकार करने पर पति ने भाई और पिता के सामने तीन तलाक दे दिया। 18 जुलाई 2022 को थाना आईटीआई में तहरीर दी, लेकिन कार्यवाही नहीं हो सकी। इसके बाद 25 अगस्त 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मोहल्ला अफगानान शेरकोट बिजनौर यूपी निवासी पति बब्लू निसार उर्फ बिलाल, सास चांद परवीन, ननद शनोवर, चचिया ससुर इरशाद व जेठ अंजार अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार