हल्द्वानी: निगम में चोरी हुई तो नपेंगे पीआरडी जवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने निगम में तैनात पीआरडी जवानों को चोरी की घटना होने पर कार्रवाई के लिए चेताया है। आयुक्त ने बताया कि निगम कार्यालय व विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है, लेकिन उक्त स्थानों पर चोरी होने की शिकायतें मिल रही हैं। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने निगम में तैनात पीआरडी जवानों को चोरी की घटना होने पर कार्रवाई के लिए चेताया है। आयुक्त ने बताया कि निगम कार्यालय व विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है, लेकिन उक्त स्थानों पर चोरी होने की शिकायतें मिल रही हैं।

उन्होंने सभी पीडीआर जवानों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बतरने के निर्देश दिये। कहा कि यदि कहीं भी अनुशासनहीता सामने आयी तो जवान को नौकरी से बर्खास्त करने के साथ-साथ वेतन रोकने की कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार