लखनऊ: अटल चौक होगा अब अटलमय, महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। हजरतगंज स्थित अटल चौक चौराहे का अब तेजी से कायाकल्प होगा। मेयर संयुक्ता भाटिया ने मंगलवार को इसका शिलान्यास कर दिया है। अब अटल चौक में ट्रैफिक बूथ के ऊपर क्रिस्टल ग्लोब में अटल जी का आदमकद अक्स प्रतिबिंबित होगा, उनके अनमोल वचनों एवं विचार के साथ ही ऊपर लगी वीएमएस स्क्रीन …

अमृत विचार लखनऊ। हजरतगंज स्थित अटल चौक चौराहे का अब तेजी से कायाकल्प होगा। मेयर संयुक्ता भाटिया ने मंगलवार को इसका शिलान्यास कर दिया है। अब अटल चौक में ट्रैफिक बूथ के ऊपर क्रिस्टल ग्लोब में अटल जी का आदमकद अक्स प्रतिबिंबित होगा, उनके अनमोल वचनों एवं विचार के साथ ही ऊपर लगी वीएमएस स्क्रीन में टेम्परेचर, एयर क्वालिटी इंडेक्स, ह्यूमिडिटी, समय आदि दिखाई देंगा। इसके साथ ही ऊपर लगे कैमरों एवं स्क्रीन द्वारा सभी ओर से ट्रैफिक का रियल ट्रैफिक मूवमेंट दिखाई देगा। महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि अटल चौक को अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर किया गया था, चूंकि अटल जी ने लखनऊ को विश्वपटल पर स्थापित किया था इसलिए लखनऊ का सबसे बड़ा एवं प्रतिष्ठित चौराहा उनके नाम पर किया गया है एवं उसे अटल जी के कद के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। लखनऊ की नई पीढ़ी उनके विचारों को आत्मसात कर उनसे प्रेरणा लेकर स्वयं का निर्माण कर सकेगी।

संबंधित समाचार