बांदा: सरदार वाटर फाउंडेशन व सेल्फी प्वाइंट का सांसद ने किया शिलान्यास
बांदा, अमृत विचार। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर ऑक्सीजन पार्क में आयोजित सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल ने सरदार वाटर फाउण्डेशन, बाउन्ड्री वाल तथा सेल्फी प्वाइंट निर्माण के लिये भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित सांध्यकालीन कार्यक्रम में सरदार …
बांदा, अमृत विचार। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर ऑक्सीजन पार्क में आयोजित सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल ने सरदार वाटर फाउण्डेशन, बाउन्ड्री वाल तथा सेल्फी प्वाइंट निर्माण के लिये भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।
सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित सांध्यकालीन कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क में सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई का जन्म दिवस पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमें उनके जीवन व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए।
मण्डलायुक्त आरपी सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की कई रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न भी प्रदान किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ देश को आजादी दिलाने में आजीवन लगे रहे। सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति रखने वाले सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वंदेमातरम गीत, चंगेलिया नृत्य, दीवारी नृत्य समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह, जलयोद्धा उमाशंकर पाण्डेय, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष वन्दना गुप्ता, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार राज, व्यापार मण्डल के मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अटल चौक होगा अब अटलमय, महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास
