काशीपुर: ट्रक चालक आईजीएल का केमिकल लेकर लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। आवास विकास स्थित शैलसुता लॉजिस्टिक प्रा. लि. प्रबंधक शिव शंकर शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसने रुद्रपुर स्थित कंपनी के ब्रॉकर फरमान से आईजीएल स्पेस्टलिटी कैमिकल प्राइवेट लि. काशीपुर से आरएच डाई कैम ट्रक कानपुर के लिए बुक की थी। गाड़ी चालक राजीव माल लेकर बीती 26 अक्टूबर …

काशीपुर, अमृत विचार। आवास विकास स्थित शैलसुता लॉजिस्टिक प्रा. लि. प्रबंधक शिव शंकर शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसने रुद्रपुर स्थित कंपनी के ब्रॉकर फरमान से आईजीएल स्पेस्टलिटी कैमिकल प्राइवेट लि. काशीपुर से आरएच डाई कैम ट्रक कानपुर के लिए बुक की थी।

गाड़ी चालक राजीव माल लेकर बीती 26 अक्टूबर को निकला था, जो अभी तक कानपुर नहीं पहुंचा। कहा कि गाड़ी समय पर न पहुंचने पर जब उसने फरमान से माल के बारे में पूछा तो उसने कोई जबाव नहीं दिया। गाड़ी चालक का नंबर भी नहीं दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

संबंधित समाचार