हल्द्वानी: शादी तुड़वाने के लिए होने वाले पति को धमकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवती की शादी तुड़वाने के लिए युवक ने लड़की के होने वाले पति को फोन पर धमकी दी। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में बनभूलपुरा निवासी लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी दिसंबर में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवती की शादी तुड़वाने के लिए युवक ने लड़की के होने वाले पति को फोन पर धमकी दी। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में बनभूलपुरा निवासी लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी दिसंबर में तय है। आरोप है कि गौजाजाली निवासी आफताब लड़की के होने वाले पति को फोन कर धमका रहा है। वह लड़की के चरित्र पर अंगुली उठा रहा है। इतना ही नहीं आरोपी लड़की के होने वाले पति के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। बनभूलपुरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार