काशीपुर: अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां और एक डंपर सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। खनन कारोबारी महल सिंह की हत्या के बाद पनाह देने के आरोपी पकड़े जाने पर उनके वाहन खनन में लिप्त है। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त एक डंपर और तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त की हैं। चौकी कुंडेश्वरी क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर खत्ता में अवैध खनन होने की सूचना मिल रही थी। बुधवार की …

काशीपुर, अमृत विचार। खनन कारोबारी महल सिंह की हत्या के बाद पनाह देने के आरोपी पकड़े जाने पर उनके वाहन खनन में लिप्त है। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त एक डंपर और तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त की हैं।

चौकी कुंडेश्वरी क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर खत्ता में अवैध खनन होने की सूचना मिल रही थी। बुधवार की रात पुलिस टीम ने छापा मारकर अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां और एक डंपर अवैध खनन में सीज किया गया है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां और एक डंपर सीज किया गया है।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त वाहन काशीपुर थाने पर पंजीकृत मुकदमा नंबर 631/22 धारा 302/120 बी आईपीसी से संबंधित आरोपी प्रभजोत सिंह उर्फ पन्नू निवासी ग्राम गुलजारपुर और उसके परिजनों के हैं। जो चर्चित महल हत्याकांड का आरोपी है। वाहनों के विरुद्ध अवैध खनन संबंधी रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेजी गई है। बता दें कि 13 अक्तूबर की सुबह ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी महल सिंह की घर के बाहर अखबार पढ़ते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

संबंधित समाचार