हल्द्वानी: पति से हुई अनबन, पत्नी ने खुद को जला डाला
हल्द्वानी, अमृत विचार। पति से अनबन के बाद एक महिला ने मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई दिनों के इलाज के बाद गुरुवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पति से अनबन के बाद एक महिला ने मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई दिनों के इलाज के बाद गुरुवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मूल रूप से मोतियापुर टांडा बादली निवासी शब्बो की शादी करीब सात साल पहले जगन्नाथपुरा पट्टी बाजपुर निवासी फहीम उर्फ फयूम अली के साथ हुई थी। फहीम पेशे से मजबूर है और उसकी एक सात साल की बच्ची सुमइया है। शब्बो के बहनोई के मुताबिक फहीम शरीब का लती है और आए दिन पति पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।
पति के रोज-रोज के झगड़ों से तंग शब्बो ने सात दिन पहले घर में खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। उसकी चीख सुन दौड़े आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। शब्बो को गंभीर अवस्था में बीती 30 अक्टूबर को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार रात तकरीबन ढाई बजे उसकी मौत हो गई।
