रुद्रपुर: कार और दो बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। फाइनेंस कंपनी में कार्यरत व्यक्ति की कार्यालय के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई। पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस में काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह अपने भाई पंकज सिंह के नाम दर्ज वाहन से आता-जाता है। रोजाना की तरह 30 अक्टूबर को उसने अपनी कार काम्प्लेक्स पार्किंग एरिया में खड़ी की …

रुद्रपुर, अमृत विचार। फाइनेंस कंपनी में कार्यरत व्यक्ति की कार्यालय के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई। पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस में काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह अपने भाई पंकज सिंह के नाम दर्ज वाहन से आता-जाता है। रोजाना की तरह 30 अक्टूबर को उसने अपनी कार काम्प्लेक्स पार्किंग एरिया में खड़ी की थी। रात को वह घर जाने के लिए बाहर आया तो कार गायब थी।

उधर डिबडिबा, बिलासपुर, यूपी निवासी विरेंद्र सिंह ने बताया कि एक नवम्बर को वह अपने कार्यालय नैनीताल रोड स्थित महिंद्रा ऑटोमेटिव आया था और उसने अपनी बाइक कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। जिसकी उसने काफी तलाश भी की। लेकिन, बाइक का कुछ पता नहीं चला।

वही, सुभाष कॉलोनी निवसी राजेश सिंह बिष्ट ने बताया कि वह एक बैंक में कार्यरत है। दो नवम्बर को वह अपने साइकिल से बैंक गया था। इस दौरान उसने साइकिल को बैंक के बाहर खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो साइकिल चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने तीनो मामलो में तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार