खटीमा से अपहृत बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार
खटीमा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोप के मामले में बालिका को बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में …
खटीमा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोप के मामले में बालिका को बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि आरोपी यूपी के पीलीभीत जिले का निवासी उसके घर में रहकर सब्जी का कार्य करता था। आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे 28 हजार रुपये, पत्नी से 26 हजार रुपए तथा उसकी पुत्री से 15 हजार रुपए लिये थे।
आरोपी 31 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे उसकी नाबालिक 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं ले गया। कोतवाली पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। इधर, एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मामले में नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर यूपी के पीलीभीत जिले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
