बागेश्वर: नशे की हालत में नदी में कूदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। जल पुलिस ने उसे नदी से समय रहते निकाल लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह नशे की हालत में था और पुलिस ने उसका चालान काटा है। शनिवार को अपराह्न अल्मोड़ा जिले के अंग्यारपानी निवासी 45 वर्षीय विक्रम सिंह …

बागेश्वर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। जल पुलिस ने उसे नदी से समय रहते निकाल लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह नशे की हालत में था और पुलिस ने उसका चालान काटा है।

शनिवार को अपराह्न अल्मोड़ा जिले के अंग्यारपानी निवासी 45 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह सरयू तट पर पहुंच गया। वह नशे की हालत में था और नदी में कूद गया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस चौकी इंचार्ज सोहन लाल लोबियाल ने बताया कि वह शव यात्रा में शामिल होने आया था। शराब के नशे में धुत था। उसे अस्पताल ले जाया गया और वह ठीक है। बाद में उसे स्वजनों को सौंप दिया गया है।

संबंधित समाचार