हल्द्वानी: खाने का सामान लेने बस से उतरी किशोरी लापता
हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवार के साथ सफर पर निकली किशोरी बस से खाने-पीने का सामान लेने उतरी थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश कर हारे परिजनों ने कोतवाली में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। स्टोन्ले कंपाउंड मल्लीताल नैनीताल निवासी आशिका (15) पुत्री गुड्डू बीते शनिवार को मां चांदनी के साथ घर से खटीमा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवार के साथ सफर पर निकली किशोरी बस से खाने-पीने का सामान लेने उतरी थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश कर हारे परिजनों ने कोतवाली में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
स्टोन्ले कंपाउंड मल्लीताल नैनीताल निवासी आशिका (15) पुत्री गुड्डू बीते शनिवार को मां चांदनी के साथ घर से खटीमा जाने के लिए निकली थी। बताया जाता है कि रोडवेज स्टेशन पहुंचने पर आशिका खाने-पीने का सामान लेने के लिए बस से उतर गई। बस चलने को तैयार हो गई, लेकिन आशिका नहीं पहुंची। इसके बाद मां उसकी तलाश में निकली, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद आशिका का फोन भी बंद हो गया। जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई।
