लखनऊ: हेराफेरी से आयुष कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्र निलंबित, जांच के लिए दस्तावेज सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश भर में आयुष कॉलेजों में हेराफेरी के जरिये प्रवेश लेने वाले तकरीबन 850 से ज्यादा छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इन्हें हॉस्टल छोड़ने का आदेश दिया गया है लेकिन इनके दस्तावेज सील कर दिए गए हैं। प्रदेश के आयुर्वेदिक एवं यूनानी व होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों में तमाम छात्रों ने …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश भर में आयुष कॉलेजों में हेराफेरी के जरिये प्रवेश लेने वाले तकरीबन 850 से ज्यादा छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इन्हें हॉस्टल छोड़ने का आदेश दिया गया है लेकिन इनके दस्तावेज सील कर दिए गए हैं।

प्रदेश के आयुर्वेदिक एवं यूनानी व होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों में तमाम छात्रों ने हेराफेरी कर दाखिला ले लिया था। आयुष विभाग की जांच में 891 छात्र संदिग्ध चिन्हित किए गए हैं।

सभी सरकारी कॉलेजों के प्रधानाचार्य ने छात्रों को निलंबित कर दिया है। जबकि निजी कॉलेजों के छात्रों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई चल रही है। करीब 10 निजी कॉलेजों ने छात्रों को निलंबित करने की सूचना आयुष विभाग में भेज दी है जबकि अन्य की रिपोर्ट अभी तक कार्यालय नहीं पहुंची है। देर शाम तक यह रिपोर्ट विभाग में पहुंचने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-कानपुर : हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का अनोखा अंदाज

संबंधित समाचार