हल्द्वानी: दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, पत्नी से की अश्लीलता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में पीट दिया। वह बच कर घर पहुंचा तो दबंगों ने घर पर भी धावा बोल दिया। युवक को पीटा और जब बचाव में पत्नी आई तो उसके साथ अश्लीलता कर दी। बनभूलपुरा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में पीट दिया। वह बच कर घर पहुंचा तो दबंगों ने घर पर भी धावा बोल दिया। युवक को पीटा और जब बचाव में पत्नी आई तो उसके साथ अश्लीलता कर दी। बनभूलपुरा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गफूरबस्ती चोरगलिया रोड निवासी जावेद पुत्र मगबूल खान ने पुलिस को बताया कि बीती छह नवम्बर की रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी रिजवनी व उसके तीन साथियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया ‌तो वह मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वह दबंगों के बचकर घर पहुंचा तो आरोपी वहां भी आ धमके। आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और बचाने के लिए पत्नी बीच में आई तो उसके साथ अश्लीलता शुरू कर दी। शोर सुनकर दौड़े पड़ोसियों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

संबंधित समाचार