काशीपुर: मशीन में फंसे एटीएम कार्ड से उड़ाए 75 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एटीएम कार्ड मशीन में फंसने के बाद उनके खाते से 75 हजार रुपये निकल गए। काजीबाग निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा कि उसका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। बीती नौ अक्तूबर की शाम वह बैंक की कटोराताल स्थित एटीएम मशीन से रुपये निकालने गया था। प्रक्रिया पूर्ण होने …

काशीपुर, अमृत विचार। एटीएम कार्ड मशीन में फंसने के बाद उनके खाते से 75 हजार रुपये निकल गए। काजीबाग निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा कि उसका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। बीती नौ अक्तूबर की शाम वह बैंक की कटोराताल स्थित एटीएम मशीन से रुपये निकालने गया था। प्रक्रिया पूर्ण होने पर भी उसके रुपये नहीं निकले और कार्ड मशीन में ही फंस गया। वहां खड़े एक व्यक्ति ने मशीन के ऊपर रखी स्लिप पर लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल करने की सलाह दी।

कॉल करने पर कॉलर ने कहा कि कार्ड वहीं छोड़ दीजिए। घर पहुंचने के बाद एटीएम से रकम निकाले जाने के मैसेज आने लगे। उसके खाते से आठ मिनट के अंतराल में 70 हजार और बाद में पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। वह अपने परिचित को साथ लेकर एटीएम में पहुंचा तो मशीन में न तो उसका एटीएम था और न ही वह स्लिप मिली जिस पर मोबाइल नंबर अंकित था।

संबंधित समाचार