खटीमा: शक्तिफार्म के युवक की खटीमा में संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम कराया
खटीमा, अमृत विचार। शक्तिफार्म के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि पीलीभीत मार्ग पर देशी शराब की दुकान के समीप एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना …
खटीमा, अमृत विचार। शक्तिफार्म के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि पीलीभीत मार्ग पर देशी शराब की दुकान के समीप एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर बाजार पुलिस चौकी में तैनात आरक्षी दीपक कुमार युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त शक्तिफार्म सितारगंज बैकुंठपुर नंबर निवासी विश्वजीत मंडल (45) के रूप में हुई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को एसआई पंकज सिंह महर ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी संगीता, पुत्री गरिमा व भाई राजेश को रोता-बिलखता छोड़ गया है। बताया गया कि मृतक मंगलवार सुबह घर से निकला था। एसआई महर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
