काशीपुर: जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। जानलेवा हमला कर चाकू मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

मोहल्ला काजीबाग निवासी राहुल सागर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा कि वह 13 अप्रैल की रात करीब सवा 9 बजे अपने जीजा के साथ मेला जा रहा था। प्रिया मॉल फाटक के पास एक व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट व लूट की कोशिश कर रहा था। वह बीच-बचाव करने के लिए गया।

इस दौरान उसका रिश्तेदार भी बीच बचाव करने लगा। तभी एक व्यक्ति ने उसके गले में चाकू से वार किया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पादरी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी प्रेम सिंह पादरी को 10 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दूसरा आरोपी अन्नू उर्फ प्यारे फरार चल रहा था।

इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी अन्नू उर्फ प्यारे निवासी डिफेंस कॉलोनी थाना आईटीआई को प्रिया मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है तथा घुमंतू की तरह छुप-छुपकर मुरादाबाद, बिजनौर तथा रामनगर आदि स्थानों पर जगह बदल कर रहा था। 

संबंधित समाचार